Breaking News

पंजाब सरकार ने चार शानदार साल में लोगों के हितों के लिए किए हर वादे को पूरा किया: विधायक डॉ गुप्ता

लोगों को पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर,26 मार्च (राजन): पंजाब सरकार के चार शानदार साल पूरे होने पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले 4 सालों में करवाएं गए विकास कार्य और लोगों को दी गई सहूलतो को लेकर पंजाब सरकार की उपलब्धियां जताई। विधायक डॉ गुप्ता ने शास्त्री मार्केट में आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज विशाल गिल , शक्ति नगर गोकुल चंद गली में वार्ड इंचार्ज ऋषि कपूर, अंनगढ़ इलाके में वार्ड इंचार्ज गुरदास सिंह,फतेह सिंह कॉलोनी में वार्ड इंचार्ज सनप्रीत सिंह भाटिया और तकिया चानन शाह में कोऑर्डिनेटर विश्व भट्टी  की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

लोगों को पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने पंजाब सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और पिछले चार सालों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी लोगों को बताइ। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राज्य ने अपने निवासियों के लिए घरों में बिजली मुफ्त देने के वादे को सरकार बनते ही शुरू करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूल को बेहतर बनाया गया। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनको में लोग मुफ्त इलाज ले रहे हैं। मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल से ही लोगों से की गई गारंटी को पूरा करना शुरू कर दिया था।

लोगों को पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने  कहा कि इन चार सालों में हेल्थ, एजुकेशन, रोजगार, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 1000 रुपये और एस सी कैटेगरी की महिलाओं को 1500 रुपये की सुविधा दी गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में रोजगार के मौके बनाए गए हैं और बिना किसी सिफारिश के नौकरियां दी गई हैं। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान चलाया गया और इस तरह के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने  कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो तो कम समय में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर में पिछले 4 सालों में लोगों की सुविधा के लिए सभी उचित कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर वॉल्ड सिटी के लोगों को बिजली का नया मीटर लगवाने, बिजली के मीटर का लोड बढ़वाने के लिए नगर निगम के एमटीपी विभाग से एनओसी लेने के लिए धक्के खाने पड़ते थे। लोगों को राहत देते हुए  इस शर्त को भी समाप्त करवाया गया।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सभी तरह के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और कार्रवाए भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगभग नए 55 ट्यूबवेल  शुरू करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण सीवरेज की समस्या को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए खापढखेड़ी सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी को बढ़ाने का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आने वाले दिनों में पंजाब को तरक्की और खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा दो डेयरियो से 8 गाय पकड़ कर  गौशाला भेजी गई

गाय को पकड़ी हुई निगम कैटल पाउंड विभाग की टीम। अमृतसर, 19 मार्च (राजन): माननीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *