Breaking News

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को होने जा रही है। नगर निगम का इस बार जब से हाउस बना है, दूसरी बार हाउस की मीटिंग हो रही है। पहले यह मीटिंग 29 मार्च 2025 को हुई थी। इस साल का वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है। जिस कारण हाउस में बजट पारित करना बहुत ही आवश्यक है। अगर नगर निगम के बजट को हाउस से मंजूर ना करवाया जाए तो 1 अप्रैल 2026 से नगर निगम से संबंधित सभी वित्तीय कार्य नहीं हो सकते ना ही किसी का भुगतान हो सकता है। जिस कारण 30 मार्च को बजट की मीटिंग बुलाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को पहले सुबह 10:00 बजे निगम जनरल हाउस में बजट को मंजूर किया जाएगा। निगम ने  साल 2025 -26 का 459.45 करोड़ का बजट मंजूर किया था।

इस वक्त नगर निगम की एजेंडा ब्रांच के पास 22 प्रस्ताव पहुंचे हैं

नगर निगम के मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया द्वारा पत्र जारी करके 30 मार्च को सुबह 10:00 बजे से बजट और जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के बारे में निगम कमिश्नर और निगम के सभी विभागीय प्रमुखों को कह दिया है। पत्र में कहा गया है कि सभी नगर निगम विभागीय प्रमुख अपने विभागों से संबंधित उन सभी प्रस्तावों को, जिन पर जनरल हाउस की बैठक में चर्चा की जानी है, 27 मार्च को सुबह 11 बजे तक जमा करा दें। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हाउस मीटिंग से 72 घंटे पहले सभी सदस्यों को एजेंडा वितरित करना है

नगर निगम एक्ट के अनुसार नगर निगम की हाउस की मीटिंग का निगम जनरल हाउस के सभी 7 विधायकों और 85 पार्षदों को एजेंडा वितरित करने का नियम है। जिस कारण नगर निगम की एजेंडा ब्रांच को 27 मार्च और 28 मार्च सुबह तक हाउस के सभी सदस्यों को एजेंडा पहुंचाना अनिवार्य है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विश्व जल दिवस पर नगर निगम द्वारा वॉकथॉन का आयोजन 22 मार्च को

अमृतसर,20 मार्च : अमृतसर नगर निगम द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *