
अमृतसर, 29 मार्च :पूरे देश की तरह आज अमृतसर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किए जाने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को देखने व सुनने के लिए गुरुनगरी अमृतसर की पांचो विधानसभा के अधीन आते 21 मंडलों में मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।
इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पश्चिमी विधानसभा के अधीन आते छेहरटा मंडल के मंडल अध्यक्ष सतीश पुंज मोहना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज कुमार अमित सहित सैकड़ों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना।

इस अवसर पर उनके साथ अश्वनी शर्मा, शेंकी अरोड़ा, बंटी अरोड़ा, मंजीत सिंह मिटा, रमन पंडित, वरिंदर ऐरी, जोगिंदर अटवाल, बंटी पंडित, अनिल दारा, राजू राजपूत, तरसेम पाल, मोती धमाका, रघु, रिकी, अभय, शुभम, सरबत, शब्बा, अरविंदर अरोड़ा आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व आम लोग उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी ने मिलकर भारत की एकता व अखंडता बनाए रखने के प्रण को दोहराया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News