Breaking News

नगर निगम अमृतसर हाउस की मीटिंग हंगामा के भेंट चढ़ी : मेयर ने बजट और जनरल हाउस के प्रस्तावो को मंजूरी दी : विपक्ष हाउस मीटिंग को लेकर जाएगा हाई कोर्ट

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया।

अमृतसर, 30 मार्च (राजन गुप्ता):नगर निगम अमृतसर हाउस की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। लगभग एक साल बाद बुलाई गई निगम बजट और जनरल हाउस की बैठक महज कुछ मिनटों में ही खत्म हो गई। भारी हंगामा के बीच मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने निगम बजट और जनरल हाउस के सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।

जिससे कांग्रेस,बीजेपी और अकाली दल के पार्षदों में भारी रोष देखने को मिला। सभी विपक्षी पार्षदों का आरोप था कि न तो बजट पर कोई चर्चा की गई और न ही शहर के अहम मुद्दों पर बहस बाजी हुई । उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल औपचारिकता बनकर रह गई, जबकि जनता के जरूरी काम लंबे समय से लंबित पड़े हैं।

मीटिंग में मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया के इलावा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ, विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक कुंवर विजय प्रताप, निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, सीनियर डिप्टी मे प्रियंका शर्मा, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

रोष प्रदर्शन करते हुए पार्षद।

हाउस मीटिंग में 82 प्रस्ताव और भारी संख्या में टेबल एजेंडे किए गए मंजूर

मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि आज की हाउस मीटिंग में नगर निगम का बजट और सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि और एजेडे में लगभग 82 प्रस्ताव और सभी टेबल एजेंडो को मंजूरी दी गई है।

रोष प्रदर्शन करते हुए पार्षद।

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर भाटिया ने माना कि जिस नई कंपनी को शहर की सफाई का ठेका दिया हुआ है, उस कंपनी से तसल्ली बख्श कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की जवाब तलबी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा एक और टेंडर लगा दिया हुआ है।

हाउस मीटिंग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

कांग्रेस पार्षद दल के नेता पार्षद विकास सोनी ने कहा कि 1 साल बाद हुई नगर निगम जनरल हाउस और बजट की बैठक धक्केशाही की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगा दिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने शहर की सफाई को लेकर जिस कंपनी को ठेका दिया हुआ है, उस कंपनी द्वारा टर्म एंड कंडीशन के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कंपनी को नगर निगम हर महीने 6 करोड रुपए से अधिक का भुगतान कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस कंपनी द्वारा भगतावाला कूड़े के डंप पर जो शहर से नया कूड़ा उठाया जा रहा है उसकी प्रोसेसिंग नहीं हो रही किंतु नगर निगम ने इस कंपनी को प्रोसेसिंग के रूप में लगभग 6 करोड रुपए का भुगतान कर दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।

रोष प्रदर्शन करते हुए पार्षद।

पार्षद विकास सोनी ने कहा कि आज की हाउस की मीटिंग में कांग्रेस,बीजेपी और अकाली दल के लगभग 52 पार्षद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चंद पार्षद मीटिंग में आए।

उन्होंने कहा कि आज की हाउस मीटिंग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मीटिंग के उपरांत कांग्रेसी पार्षद दमनदीप सिंह, भाजपा पार्षद अमन एरी और अन्य पार्षदों ने भी रोष स्वरूप अपने विचार रखें।

200 करोड़ से अधिक विकास कार्य इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस से करवाएंगे

पार्षद विकास सोनी ने कहा कि आज की जनरल हाउस की मीटिंग की एजेंडे में 200 करोड़ रुपयो से अधिक के विकास कार्य मेयर भाटिया द्वारा इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस की मंजूरी से करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ द हाउस अर्जेंसी और इमरजेंसी में ली जाती है। उन्होंने कहा कि आज की हाउस की मीटिंग का मामला हाई कोर्ट में जाने पर उनको इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया के पास हाउस का बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर भी हाई कोर्ट में केस चल रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर, 25 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *