Breaking News

भिंडी सैदा स्थित पुलिस थाना निशाने परः राजासांसीमें संदिग्ध ग्रेनेड धमाका, आधिकारिक पुष्टि नहीं;इलाके में बढ़ी सुरक्षा

अमृतसर, 30 मार्च: राजासांसी हलके के गांव भिंडी सैदा स्थित थाना के परिसर में बीती रात जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने थाना के पिछले गेट के पास दो हैंड ग्रेनेड फेंके, जिससेnतेज विस्फोट हुआ। हालांकि, पुलिस ने इस घटना की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि धमाके वाली जगह पर बने गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया है और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान में थाना का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही एसएसपी या अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच सकते हैं। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।इससे पहले भी हुआ था धमाका यह पहली बार नहीं है जब अमृतसर क्षेत्र में पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले 29 नवंबर 2024को गुरबख्श नगर (अमृतसर) में एक पुलिस चौकी के पास धमाका हुआ था, जिसे शुरुआत में सामान्य घटना बताया गया था।

इसके बाद 4 दिसंबर 2024 को मजीठा थाना (अमृतसर) में भी जोरदार धमाका हुआ, जिससे खिड़कियां तक टूट गईं। इस घटना को भी पहले “टायर फटने ” की बात कहकर टालने की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में ग्रेनेड हमले का संदेह सामने आया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बीएसएफ ने नकली नोटों की बड़ी खेप की बरामद

अमृतसर,29 मार्च : सीमावर्ती क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ ) ने जाली भारतीय मुद्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *