
अमृतसर, 5 अप्रैल: अमृतसर महिला कांग्रेस (शहरी) की जिला प्रधान शिवानी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 4 अप्रैल को राष्ट्रीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेजा, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। इस्तीफे पत्र में शिवानी शर्मा ने अपने कार्यकाल को सम्मानजनक बताया और पार्टी नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी लिखा कि वह पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगी और भविष्य में भी संगठन का समर्थन करती रहेंगी।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार, उनके इस्तीफे के पीछे केवल व्यक्तिगत कारण नहीं हैं। अंदरूनी चर्चा है कि जिला स्तर पर कुछ नेताओं के साथ उनकी अनबन चल रही थी । विशेष रूप से एक सीनियर नेता के साथ उनके मतभेद सामने आए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News