Breaking News

नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक अगले सप्ताह: एजेंडा ब्रांच को कोई भी प्रस्ताव नहीं आया

अमृतसर, 9 अप्रैल (राजन):  नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक अगले सप्ताह को होगी। बैठक को लेकर नगर निगम के सभी विभागीय प्रमुखो से अपने-अपने  विभागों के विकास के प्रस्ताव 9 अप्रैल सुबह 11:00 बजे तक डालने को कहा गया था । किंतु एजेंडा ब्रांच के पास कोई भी प्रस्ताव नहीं पहुंचा।इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द कमेटी के मंजूर किए गए विकास कार्यों  के करोड़ों रुपयो  के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी विभागीय अधिकारियों के पास ही पड़े हैं। नगर निगम के आम आदमी पार्टी के हाउस की पिछले  सवा साल से मात्र दो ही वित्त एंड ठेता कमेटी की मीटिंग हुई है।

वित्त एंड ठेका कमेटी के होते हैं 6 सदस्य

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी के कुल 6 सदस्य होते हैं। जिन में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम कमिश्नर और दो पार्षद सदस्य है। अगर किसी भी प्रस्ताव पर 4 सदस्य मंजूरी दे देते हैं तो उस प्रस्ताव को मंजूर माना जाता है। वैसे 26 सितंबर को हुई बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी ने भाग नहीं लिया था।

करोड़ो के प्रस्तावों पर लगेगी मोहर

निगम की होने जा रही वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में करोड़ों के प्रस्तावों पर मोहर लगेगी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम द्वारा शहर की साफ सफाई के लिए एक कंपनी को 48.37 करोड रुपए और 49.49 करोड़ रुपयो के पहले से दिए गए दो टेंडर मंजूर किए जाएंगे। इसके इलावा पंजाब सरकार के विधायक फंड में से रंगला पंजाब विकास प्रोजेक्ट, साकसी ग्रांट के विकास प्रोजेक्ट, दुर्गियाना परिसर के पास फसाड वर्क, रामबाग स्थित नगर निगम की प्रिंटिंग प्रेस को ऐतिहासिक ऑडिटोरियम बनाने के प्रोजेक्ट, रंजीत एवेन्यू स्थित विकास के बड़े प्रोजेक्ट, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और अन्य एजेंसियों के अधीन आते क्षेत्र में साफ सफाई के प्रोजेक्ट, शहर की सभी वार्डों में हो रहे और होने जा रहे विकास के प्रोजेक्ट, शहर की सफाई के लिए खरीदी जा रही मशीनरी, नगर निगम में आउटसोर्स पर नियुक्त किए गए कर्मचारियो की मंजूरी के  प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुके हैं। इन सभी प्रस्तावों को मीटिंग में मंजूरी मिलेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए मेयर और कमिश्नर ने  जागरूकता वैन को झण्डी देकर किया रवाना

अमृतसर,7 अप्रैल(राजन): शहर में ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *