
अमृतसर, 9 अप्रैल:नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में कथित थक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका पर फिर आगे की तारीख पड़ गई है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 23 अप्रैल 2026 को होगी । कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा 28 जनवरी 2025 को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। इस याचिका में मांग की गई है कि नगर निगम अमृतसर के मेयर पद के चुनाव को दोबारा करवाया जाए। जिस पर आगे की लगातार तारीख पर तारीख ही मिलती रही है।
सभी पार्टिया अपना-अपना जवाब दायर करें
कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा दायर की गई याचिका में अभी भी कोर्ट में पार्टियों द्वारा अपनी अपनी रिप्लाई दायर नहीं की गई है। आज की सुनवाई में हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में सभी पार्टियों अपना-अपना जवाब दायर करें। हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी गई।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News