Breaking News

टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, मुआवजा वन्यूनतम समर्थन मूल्य पर उठाई मांग

अमृतसर,10 अप्रैल :किसान मजदूर यूनियन ने आज निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के सूबा आगू मंगल सिंह रामपुरा और जिला प्रधान नरिंदर सिंह भंगूके नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने धरना दिया और टोल प्लाजा को बंद कर दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह आंदोलन लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि किसानों और आम लोगों पर टैक्सों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने वाहनों पर लगने वाले टैक्स, रूट टैक्स और अन्य दरों के नाम पर की जा रही वसूली पर चिंता जताई, जिससे आम जनता परेशान है।

किसानों ने जानकारी दी कि 6 तारीख को धरना दिया गया था और 10 तारीख को टोल प्लाजा बंद कर विरोध दर्ज कराया गया। उनका उद्देश्य सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाना है। यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार व पंजाब सरकार से अपील की है कि लोगों पर लगे अतिरिक्त टैक्स को समाप्त किया जाए। उन्होंने किसानों व आम जनता को राहत देने की मांग की।

नेताओं ने जोर दिया कि सरकार को जनता के हित मे निर्णय लेने चाहिए। किसान मजदूर यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दबुर्जी (गोल्डन गेट) फ्लाईओवर पर उठे सवाल: चालू पुल की गुणवत्ता को लेकर सांसद औजला ने मांगी विजिलेंस जांच

अमृतसर, 17 अप्रैल(राजन):अमृतसर का दबुर्जी (गोल्डन गेट) फ्लाईओवर, जो फिलहाल चालू हालत में है और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *