Breaking News

पाकिस्तान में बैसाखी मनाने गए 2238 श्रद्धालु लौटे : गुरुधामों के किए दर्शन; बेअदबी कानून बनने पर जताई खुशी

अमृतसर,19 अप्रैल:बैसाखी और खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज सकुशल लौट आया। इस जत्थे में कुल 2238 श्रद्धालु शामिल थे। पाकिस्तान में संगत ने ऐतिहासिक और धार्मिक पर्वों को मनाने के साथ-साथ गुरुधामों के दर्शन किए। स्वदेश लौटने पर संगत में खुशी का माहौल देखने को मिला। जत्था 10 अप्रैल को गया था।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा अत्यंत सुखद, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक रही। पाकिस्तान में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। पाक सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा, आवास, लंगर और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर प्रबंध किया था।

श्रद्धालुओं ने श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, श्री डेरा साहिब और श्री करतारपुर साहिब सहित कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इन पवित्र स्थलों के दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

पाकिस्तान की सीमा से लगा होने के बावजूद पिछली सरकारों ने अटारी विधानसभा क्षेत्र को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *