
अमृतसर, 15 मई : देशभर में पेट्रोल और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। पंजाब और चंडीगढ़ में अब पेट्रोल 98.03 रुपए की जगह 101 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल की कीमत 87.83 रुप से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि अलग-अलग शेहरों में दामों में अंतर है।पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है।
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। दाम बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ेगा।ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News