Breaking News

मंत्री संजीव अरोड़ा को अदालत ने न्यायिक हिरासत  जेल में भेजा

संजीव अरोड़ा अपनी बेटी को गले लगाते हुए।

अमृतसर, 18 मई :केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को आज गुरुग्राम अदालत में पेश किया। अदालत ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। अदालत में पेशी के दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। अदालत में परिवार से मिलकर वह इमोशनल हो गए।

इस दौरान वह बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाकर रोते हुए नजर आए। मंत्री अरोड़ा को 9 मई को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में चंडीगढ़ से गिरफ्तार  किया था। जिसके बाद पहले 7 दिन, फिर 2 दिन का रिमांड लिया गया था।

संजीव अरोड़ा के वीडियो के सामने आने के बाद AAP
सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लिखा- संजीव जी, आप
बहादुर हो । देशभक्त हो। पूरे पंजाब को आप पर गर्व है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मंत्री अरोड़ा के बाद ईडी ने 2 अफसरों समेत 4 को जारी किया समन

अमृतसर, 17  मई :पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *