विधायक डॉ गुप्ता ने निगम कमिश्नर, निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करके वार्ड स्तर पर विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक बातचीत की

अमृतसर, 18 मई (राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, निगम एडिशनल कमिश्नर जय इंदर सिंह और निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी 14 वार्डो पर विकास कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की गई। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। विधायक डॉ गुप्ता ने पहले से चल रहे विकास कार्यों को लेकर कहा कि समय अवधि के भीतर सभी विकास कार्य पूरे करवाए जाए। उन्होंने निगम अधिकारियों से आने वाले समय में शुरू हो रहे विकास कार्यों को लेकर कहा कि यह सभी कार्य समय अवधि के भीतर ही पूरे करवाए जाए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि इस वक्त दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में तीन शिफ्ट में सफाई व्यवस्था शुरू करवाई जाए। जहां-जहां भी गार्बेज के पॉइंट बने हुए हैं, उनको पूरी तरह से हटाया जाए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सीवरेज डिसिल्टिंग के कार्य में तेजी लाई जाए।

विधायक डॉ गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पार्कों को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। उन्होंने कहा कि सभी पार्कों का नवीनीकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के जो भी डार्क पॉइंट है, वहां वहां पर नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था लगवा दी जाए। उन्होंने कहा कि झब्बाल रोड पर बन चुके कूड़े के डंप की बायोरेमेडीएशन करवाने का कार्य भी शुरू करवा दिया जाए। ताकि वहां से पूरी तरह से कूड़ा हटा दिया जाए।उन्होंने निगम कमिश्नर से कहा कि जो भी अधिकारी विकास कार्यों को लेकर कोताही ही करता है, उस अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि शहर के सीवरेज डिसिल्टिंग के लिए एक बड़ी कंपनी को वर्क आर्डर जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर सीवरेज डिसिल्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए के टेंडर पहले से जारी कर दिए गए हैं। विकास के कार्य जो रह गए हैं, उनके भी एस्टीमेट बनवाकर आने वाले दिनों में रंगला पंजाब प्रोजेक्ट के तहत टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि झब्बाल रोड पर बने कूड़े के डंप पर आने वाले दिनों में बायोरेमेडीएशन करवाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, एक्सियन मनजीत सिंह, एमटीपी नरेंद्र शर्मा, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा, एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह, डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणवीर सिंह कैंडी, पार्षद जरनैल सिंह ढोट, केंद्रीय विधानसभा संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया,एसडीओ गुरप्रीत सिंह, एसडीओ अशोक कुमार और केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News