
अमृतसर, 25 मई :पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।पेट्रोल-डीजल 10 दिन में चौथी बार महंगा हुआ है।इससे पहले 15 मई, 19 मई और 23 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। पंजाब में पेट्रोल अब 105.44 रुपए और डीजल 95.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News