Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दो आधुनिक टॉयलेट सैट जनता को किए समर्पित: सड़के और गालियां बनवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

विधायक अजय गुप्ता विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए।

अमृतसर, 28 मई : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज दो आधुनिक टॉयलेट सैट जनता को समर्पित कर दिए हैं। इसके साथ आज कोट आत्मा सिंह की सड़के और गलियां बनवाने के विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के इलाका गेट खजाना और लोहगढ़ क्षेत्र में दो आधुनिक टॉयलेट सैट जनता को समर्पित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए की लागत से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चार आधुनिक टॉयलेट सैट बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो और आधुनिक टॉयलेट सैटो का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।

विधायक अजय गुप्ता विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कोट आत्मा सिंह में सड़के और गालियां बनवाने के विकास कार्य को शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। जिस जिस क्षेत्र से लोगों की शिकायतें मिलती हैं, वहां वहां पर पहल के आधार पर लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जाता है। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, रामकुमार,गुरदास सिंह, विशाल लाडी, बिट्टू दोधी , हैप्पी कुमार, क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका खारिज

अमृतसर, 25 मई(राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *