Breaking News

गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में गर्मी में लगाए गए टेंट में लगी आग

अमृतसर, 27 मई : गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में एक टेंट में आग लग गई। यह टेंट बढ़ते तापमान के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया था। सेवादारों की त्वरित कार्रवाई से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गुरुद्वारा के सेवादारों ने तुरंत मोर्चा संभाला। सेवादारों और.संगत (श्रद्धालुओं) के सहयोग से कुछ ही समय में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

शटरिंग गिरने से हुई थी दो महिलाओं की मौत

गौरतलब है कि इसी गुरुद्वारा साहिब में बीते रविवार को भी एक घटना हुई थी। लंगर हॉल की शटरिंग गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि कई श्रद्धालु घायल थे। उस घटना के बाद से ही श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  ने 6 अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई

अमृतसर, 10 जुलाई (राजन): अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  (ए.डी.ए.) के  जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *