Breaking News

जालंधर में अमृतसर के सिविल सर्जन का एक्सीडेंट: ट्रक ने टक्कर मारी

सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज की फाइल फोटो।

अमृतसर, 5 जून :जालंधर के पीएपी चौक पर आज अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज को ट्रक ने टक्कर मार दी। वे अपनी मां से मिलने के बाद अमृतसर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। हादसे में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. बजाज अपनी मां का हालचाल जानने और उनसे मिलने के लिए जालंधर आए थे। वह अमृतसर में अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक ट्रक की
चपेट में आ गए। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने बिना देखे अचानक बैक करना शुरू कर दिया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। उनकी चीख सुनकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाकर ट्रक रुकवाया। इसके बाद घायल डॉक्टर को ट्रक के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

अमृतसर, 4 जून :स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *