Breaking News

मेडिकल स्टोर पर एन सी बी की रेड: ट्रामाडोल गोलियों की बरामदगी की चर्चा से हड़कंप

अमृतसर, 5 जून :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन सी बी ) ने आज अमृतसर के छेहरटा स्थित राय मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत की गई।एन सी बी टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर कई घंटों तक दवाइयों के स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रामाडोल  गोलियों.की बरामदगी की भी चर्चा है, हालांकि एन सी बी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टीम इस बात की जांच कर रही है कि क्या ट्रामाडोल और अन्य नियंत्रित दवाओं की आपूर्ति निर्धारित नियमों के विपरीत की जा रही थी।

पंजाब में ट्रामाडोल को लेकर पहले भी कई बड़े खुलासे हुए हैं। वर्ष 2018 में ट्रामाडोल को  एनडीपीएस कानून के तहत नियंत्रित मन:प्रभावी पदार्थ (Psychotropic Substance) घोषित किया गया था। इसके बाद से एन सी बी और पंजाब पुलिस लगातार इसके अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रही हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने खालसा इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाया सैमीनार :पर्यावरण और जल सरंक्षण सबकी साझी जिम्मेवारी: डा. जय इंदर सिहं

अमृतसर,5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर निगम द्वारा करवाए गए जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *