Breaking News

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी से पहले अमृतसर हाई अलर्ट पर 2500 जवान तैनात ; शहर सुरक्षा घेरे में

अमृतसर, 5 जून: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दी गई है। छह जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बरसी से दो दिन पहले अमृतसर पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

70 से अधिक नाके लगाए गए

पुलिस कमिश्नर  गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूरे शहर में करीब 2500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां भी सुरक्षा प्रबंधों में सहयोग कर रही हैं। शहर के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर तकरीबन 70 के करीब विशेष नाके लगाए गए हैं, जहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां आधुनिक तकनीक का भी सहारा ले रही हैं ।

शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी दल तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अमृतसर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई गश्त

प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से लगातार गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंटरनेट पर भी साइबर सेल की नजर

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोशल मीडिया मंचों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या शांति भंग करने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं को ही सही मानें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: AAP कैबिनेट में प्रस्ताव पास; सरकार की सहमति तक शपथग्रहण न कराई जाए

जानकारी देते हुए मंत्री हरपाल चीमा। अमृतसर, 6 सितंबर :पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *