Breaking News

27 जून को “एक शाम भगवान शिव के नाम” धार्मिक समारोह के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर।

अमृतसर, 26 जून: पंजाब सरकार द्वारा 27 जून की शाम रंजीत एवेन्यू स्थित पार्टीशन ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम “एक शाम भगवान शिव के नाम” के मद्देनज़र अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक रूट प्लान एवं एडवाइजरी जारी की है।

एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए हरतेज अस्पताल से गुमटाला रोड तथा टी-पॉइंट (इन-आउट बेकरी वाली सड़क), जो मुख्य कार्यक्रम स्थल की ओर जाती है, पर आम लोगों से बिना किसी आवश्यक कार्य के आवागमन से बचने की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान इन दोनों मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि रंजीत एवेन्यू की ओर जाने वाले शहरवासी रतन सिंह चौक – एम.के. होटल रोड – बेस्ट वेस्टर्न रोड – टी-पॉइंट रूट – रंजीत एवेन्यू सी-मार्केट टी-पॉइंट वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। इसी प्रकार, शहर के बाहर से आने वाले लोगों को आई.टी.आई. से आनंद पार्क वाले मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाली संगतों/श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

27 जून को पायटेक्स ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू में होगा भव्य भक्ति समागम:हंसराज रघुवंशी के भजनों से शिवमय होगा अमृतसर

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डिप्टी कमिश्नर। अमृतसर, 25 जून : सनातन सेवा समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *