
अमृतसर, 26 नवंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर में नियम,कानून और म्युनिसिपल एक्ट की पालन नहीं की जा रही है। इसका आज और एक पार्किंग स्टैंड को लेकर मामला सामने आया है। नगर निगम द्वारा अपने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भंडारी ब्रिज और कचहरी परिसर के बाहर दोनों और पार्किंग स्टैंड के टेंडर लगाए हुए हैं। इन टेंडरों को 23 नवंबर शाम 5:00 बजे तक भरा जाना था। इसके बाद 24 नवंबर को इन दोनों टेंडरों को खोल दिया जाना था। इन दोनों टेंडरों को नगर निगम द्वारा अभी तक खोला नहीं गया है। अलबत्ता टेंडर खोले बिना ही कचहरी परिसर के दोनों और पार्किंग स्टैंड को नगर निगम एक राजनीतिज्ञ को देने की तैयारी कर ली है। इस पर नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं कि कचहरी परिसर के बाहर दोनों और 1 वर्ष के लिए रिजर्व प्राइस पर ही पार्किंग स्टैंड को पुराने ठेकेदार को ही अलॉट कर दिया जाए।
दो पार्टियों ने इस स्टैंड को भरा है
नगर निगम द्वारा कचहरी परिसर के बाहर दोनों ओर पार्किंग स्टैंड के टेंडर 23 नवंबर शाम 5:00 बजे तक दो पार्टियों ने रिजर्व प्राइस से अधिक टेंडर भर दिया है। नगर निगम कमिश्नर द्वारा अभी तक भी इस पार्किंग स्टैंड के टेंडर को रद्द नहीं किया गया है। अलबत्ता आदेश जारी कर दिए हैं कि 1 वर्ष के लिए पहले जिस पार्टी के पास पार्किंग स्टैंड था उसे ही दे दिया जाए। आदेश में यह भी कहा गया है, उस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बनती राशि भी ले ली जाए। अब जिन दो पार्टियों ने इस पार्किंग स्टैंड का टेंडर भरा है, उनका क्या होगा? इस तरह से नगर निगम को वित्तीय हानि भी होगी। इसकी उच्च स्तरीय जांच होने पर गंभीर मामले सामने आ सकते हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News