Breaking News

नगर निगम  द्वारा  गंदगी फैलाने एवं अस्वच्छ वातावरण बनाने वालों के 26 चालान किए गए: हजारों रुपए जुर्माना डाला गया

अमृतसर, 29 जून:नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों पर आज निगम के स्वास्थ्य विभाग  द्वारा शहर में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके तहत मानसिंह गेट से शेरा वाला गेट तक आउटर सर्किल रोड में  गंदगी फैलाने वाले ढाबो, दुकानदारों की 15 चालान काटे गए। इसी तरह से  तरनतारन रोड पर  अभियान चलाकर सार्वजनिक सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैलाने तथा गंदगी एवं अस्वच्छ वातावरण उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध  कार्रवाई करते हुए 11 चालान काटे गए । इनसे हजारों रुपए जुर्माना भी वसूला गया। इसके साथ अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया गया।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. योगेश अरोड़ा की निगरानी में चीफ सेक्रेटरी इंस्पेक्टर विजय गिल, चीफ सेनेटरी  इंस्पेक्टर जेपी बब्बर, चीफ सेनेटरी  इंस्पेक्टर रमन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर राजन, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमृतपाल तथा अन्य अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने, खुले में कचरा फेंकने तथा जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस  की नीति अपनाई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अधिक जुर्माना लगाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई एवं अभियोजन भी किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सैनिटेशन को लेकर विधायक डॉ गुप्ता ने निगम कमिश्नर, निगम अधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों के साथ की मीटिंग:कहा, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जा रही है

विधायक डॉ अजय गुप्ता, निगम कमिश्नर और अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। अमृतसर, 25 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *