Breaking News

पंजाब कांग्रेस के वडिंग ही प्रधानः चन्नी कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, सुखजिंदर रंधावा – सिंगला समेत 21 नेताओं को एडजस्ट किया

अमृतसर, 1 जुलाई :पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग ही रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे। इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरपर्सन विजय इंदर सिंगला को लगाया गया है। कोर कमेटी का चेयरपर्सन सुखजिंदर सिंह रंधावा और मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरपर्सन डॉ. अमर सिंह को लगाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर चुनावी समितियों का गठन किया है।

इन कमेटियों में कुल 21 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन में संतुलन बनाने के साथ गुटबाजी कम करने की भी कोशिश की है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को आधिकारिक सूची जारी की।

हाईकमान ने दिल्ली में चार बैठकों में सारी स्ट्रेटजी बनाई। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- जिस कांग्रेसी नेता का नाम आज की लिस्ट में भी नहीं आया, वह अब अपने आप को कांग्रेसी ही न गिने । जिन्हें नई जिम्मेदारियां मिली हैं, उन्हें बधाई ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ का किया शुभारंभ :योजना शुरू होने पर नार्थ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार का किया स्वागत

अमृतसर, 1 जुलाई (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *