Breaking News

विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) -2026 के दौरान सभी सरकारी कर्मचारी अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में दें पूरा सहयोग

अमृतसर, 2 जुलाई : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.-2026) अभियान के तहत पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि पंजाब सरकार के सभी कर्मचारी अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में पूरा सहयोग दें।

डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी, अमृतसर, दलविंदरजीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, घर-घर जाकर चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) प्रत्येक मतदाता के घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर रहे हैं, उन्हें फॉर्म भरने में सहायता प्रदान कर रहे हैं तथा भरे हुए फॉर्म एकत्रित कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों को इस अभियान के प्रति जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जो कर्मचारी पंजाब में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, वे अपने संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क कर समयबद्ध तरीके से अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने एवं जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से “कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं” के उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

/

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. गुप्ता ने सड़के और गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन : कहा,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है

अमृतसर, 2 जुलाई(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अजय गुप्ता ने आज बकरवाना बाज़ार और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *