Breaking News

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, सभी इक्ट्ठे दिखेंगे : सीएम फेस का फैसला राहुल गांधी करेंगे

अमृतसर, 4 जुलाई:कांग्रेस हाईकमान ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब के नेताओं की भूमिकाएं तय कर दी हैं। हालांकि, इसके बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाओं ने जोर पकड़  लिया। कुछ नेता प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का खुलकर विरोध करते भी नजर आए।

इन अटकलों के बीच राजा वडिंग ने गुटबाजी की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर नजर आएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने साफ कहा कि इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि चन्नी कांग्रेस के लीडर हैं। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हैं। वह हमारे साथी हैं। अगर उनके घर पर कोई इकट्ठा हुआ, तो उसमें चिंता की बात नहीं है। मेरे घर में कुछ लोग इकट्ठा होंगे। चन्नी जी के घर पर कुछ लोग इकट्ठा होंगे। रंधावा जी के घर पर कुछ लोग इकट्ठा होंगे। इसका मतलब लड़ाई या गुटबंदी नहीं है। हर बंदे के अपने-अपने मनमुटाव हो सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अमृतसर स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

अमृतसर, 17 अगस्त(राजन):पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज अमृतसर स्थित लोक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *