
अमृतसर, 8 जुलाई:पंजाब कांग्रेस में बागी तेवर दिखा रहे पूर्व सीएम व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के कड़े रुख के आगे डरे बैकफुट पर नजर आए हैं। प्रधान राजा वडिंग के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद बुधवार को उन्होंने पहली बार एक मीडिया चैनल से बात की। कांग्रेस में उनकी नाराजगी को लेकर सवाल पर चन्नी ने कहा- ‘मेरा मकसद कांग्रेस को आगे ले जाना है। बाकी इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे।
चन्नी ने आगे कहा,राहुल गांधी मेरे लीडर हैं और रहेंगे। सभी मसले जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे। पार्टी जो रणनीति बनाएगी, उसी तरह आगे बढ़ेंगे।
इससे पहले पंजाब के 5 दिन के दौरे पर आए AICC प्रभारी भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और उनके समर्थकों को दोटूक कह दिया है कि प्रधान बदलना गुड्डे-गुड्डी का खेल नहीं है। हाईकमान अपना फैसला नहीं बदलेगा। राजा वडिंग को 23 जिला प्रधानों का समर्थन है। मीटिंग में जिला प्रधान अपनी सहमति दे चुके हैं। बघेल का ये तल्ख रवैया तब माना जा रहा है, जब चन्नी गुट ने आरोप लगाया था कि उन्होंने हाईकमान को गुमराह किया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News