Breaking News

डीआईजी हरमनबीर गिल का थानों में औचक निरीक्षण: शराब के नशे में सोते मिले राजा सांसीथाना प्रभारी , किया सस्पेंड

अमृतसर, 9 जुलाई:अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देहात के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजा सांसी थाना में बड़ी लापरवाही सामने आई ।डीआईजी जब राजा सांसी थाना पहुंचे तो वहां तैनात एसएचओ अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। आरोप है कि नाके पर तैनाती के समय वह अपने कमरे में शराब के नशे में सो रहा था। स्थिति को.गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने मौके पर ही कार्रवाई की और संबंधित एसएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा और.कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी कर्मचारी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी हेरोइन की खेप हासिल कर पूरे पंजाब में विभिन्न पार्टियों को करते थे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *