Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया

अमृतसर, 15 जुलाई:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर, 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त, अमृतसर  दलविंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले सत्यापन का कार्य अब 24 जुलाई के स्थान पर 3 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 13 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। 13 अगस्त से 12 सितंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से 8 अक्टूबर, 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची के इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। यदि किसी मतदाता के विवरण में संशोधन, नए नाम का समावेश अथवा कोई अन्य दावा या आपत्ति हो तो उसे निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से अवश्य दर्ज करवाएं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी राजनीतिक दलों, निर्वाचन अधिकारियों तथा आम नागरिकों को भी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है, ताकि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 की संपूर्ण प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न की जा सके। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला अमृतसर के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की प्रक्रिया जारी :प्रक्रिया संबंधी जानकारी जिला अमृतसर के स्कूल प्राचार्यों के साथ साझा की गई

अमृतसर, 14 जुलाई(राजन): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला अमृतसर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *