
अमृतसर, 16 जुलाई:पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म कराने के लिए पार्टी हाईकमान अब सक्रिय हो गया है। इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक परगट सिंह और विधायक राणा गुरजीत सिंह दिल्ली पहुंचे हैं।
इनकी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मीटिंग चल रही है। पंजाब कांग्रेस के बागी गुट की हाईकमान के साथ यह पहली मीटिंग है। इससे पहले चन्नी और रंधावा ने रणदीप सुरजेवाला से उनके निवास पर मुलाकात की।
वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटा दिया और फिलहाल चन्नी गुट से दूरी बनाकर रखी है। राहुल गांधी चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेशर टेक्टिस से बेहद खफा हैं। इसलिए, उन्होंने चन्नी को अभी तक मिलने का वक्त नहीं दिया। राहुल ने यह क्लियर कर दिया है कि उनकी तरफ से की जा रही मांगों पर विचार के लिए हाईकमान बिल्कुल भी इच्छुक नहीं है।
राहुल गांधी अब अगले एक-दो दिनों में पंजाब कांग्रेस पर अहम फैसला सुनाकर चन्नी गुटा को झटका दे सकते हैं। उधर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वडिंग ने ग्राउंड लेवल पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंगों का दौर शुरू कर दिया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News