Breaking News

पीएम मोदी बोले: AAP सरकार की कर्ज परमौज: कट्टर बेईमान पार्टी विज्ञापनों से विश्वासघात छुपा रही,कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में; पंजाब में बीजेपी ही बदलाव लाएगी

अमृतसर,17 जुलाई :पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के बाद जालंधर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने 5470 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस(अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक) को हरी झंडी दिखाने से पहले स्कूली बच्चों से बात की। इसके बाद वह ट्रेन में ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मिले।

इसके बाद पीएम किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। कानून व्यवस्था बेहाल है। कब कहा गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो चुका है। सरेआम फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं हैं। थानों पर अटैक हो रहे हैं। पंजाब का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं। युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग पंजाब की सत्ता में बैठे हैं, वह बहुत घमंड से देश की राजनीति बदलने का दावा करते थे। इनकी सच्चाई आज देश देख रहा है। 2-3 दिन पहले इनके एक नेता को कोर्ट ने दोषी करार दिया। उस पर दंगे कराने का दोष है। एक IB अफसर की हत्या का दोष है। इनकी बेशर्मी देखिए, कोर्ट ने सबूतों के आधार पर फैसला दिया लेकिन ये उस पर भी सवाल उठा रहे हैं। पंजाब में ‘कट्टर बेईमान पार्टी’ की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही
है। इस रैली में AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह व अशोक मित्तल भी मौजूद हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बाद में चंडीगढ़ में उन्होंने 10 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। यहां उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का फायदा भी होता है। मैं चंडीगढ़ होता तो खुद भी PGI जाता था। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी। मंच पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बहनों बेटियों से भी इन लोगों ने धोखा दिया है। बहनों के खातों में अब तक 50 हजार रुपए आ जाने चाहिए थे। यहां कांग्रेस का भी अपना रोना धोना चल रहा है। इनका तो कुर्सी का किस्सा खत्म नहीं हो रहा है।पंजाब में कांग्रेस लोगों के हितों के बारे में नहीं सोच रही है। सोच रही है कि कुर्सी किसकी होगी। साथियो अकाली दल का भी यही हाल है। उनकी अपनी उलझनें खत्म नहीं हो रही हैं।

पंजाब में किसानों को धोखा दिया जा रहा

पीएम ने कहा कि यहां आयुषमान योजना में खेल खेला जा रहा है। यहां के किसानों और नौजवानों में बहुत क्षमताएं है। पंजाब तेजी से विकसित हो सकता है। लेकिन यहां पर डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। साथियो आपके पड़ोस में हरियाणा है। वहां 24 फसलों पर एमएसपी है। पंजाब में किसानों को धोखा दिया जा रहा है। हरियाणा में किसानों को 60 फीसदी डीए मिल रहा है। यहां कर्मचारियों को धरना देना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में असली बदलाव भाजपा ही ला सकती है। पंजाब को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा ही करेगी। पंजाब में नया निवेश आए, पंजाब में रोजगार के नए अवसर बनें, पंजाब में बने प्रोडक्ट दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे, ये काम भाजपा ही करेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मोदी के पंजाब दौरे से पहले सांसद औजला ने उठाए बॉर्डर बेल्ट के बड़े मुद्दे, प्रधानमंत्री को भेजा विस्तृत ज्ञापन

अमृतसर, 16 जुलाई(राजन):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब दौरे से एक दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *