Breaking News

पुलिस कमिश्नर की कोठी के नजदीक कंट्री यार्ड होटल में लगी आग : फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची

अमृतसर, 17 जुलाई :अमृतसर शहर में पुलिस कमिश्नर की कोठी के नजदीक स्थित कंट्री यार्ड होटल में आज आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि वे काफी दूर तक दिखाई दे रही हैं,जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दोपहर 1:50 बजे दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।  फायर ब्रिगेड विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे और लगभग 2 घंटे के भीतर आग पर काबू पाया गया

होटल के बाहर रखे जनरेटर में आग लगी

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, होटल के बाहर रखे जनरेटर में आग लगी है। फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों ने पहले होटल के अंदर और  आसपास की अन्य इमारतों तक फैलने से रोका जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को खाली कराया गया । लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है।किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि,होटल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *