
अमृतसर, 17 जुलाई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते फताहपुर सरकारी स्कूल के साथ लगती सड़क को नगर निगम द्वारा कुछ दिन पहले ही प्रिमिक्स से बनाया गया था। जिस स्कूल में आने जाने वाले विद्यार्थियों,अध्यापको और फताहपुर क्षेत्र के लोगों को भारी राहत मिली थी। इस सड़क को एलएंडटी कंपनी ने बिना नगर निगम की मंजूरी(NOC )लिए पानी की पाइपे बिछाने के लिए सड़क को खोद दिया गया। जिससे नई बनी सड़क को भारी नुकसान हो गया है। लोगों को इस सड़क पर गुजरने के लिए अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक डॉ गुप्ता ने जताया कड़ा एतराज

इसकी जानकारी केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता को मिलने पर उन्होंने इस पर कड़ा एतराज जताया है। विधायक डॉ गुप्ता ने नगर निगम अधिकारियों से कहा है कि इस पर कंपनी पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी सड़क खोदने से जितना भी नुकसान हुआ है उसका भी एस्टीमेट तैयार करवाए।नई बनी सड़क को खोदने से नगर निगम का लाखों रूपयो का नुकसान हो गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News