Breaking News

नगर निगम के लगभग 148 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर हो सकते हैं रद्द : रंगला पंजाब 3 के भी फंड नहीं आ रहे

नगर निगम अमृतसर कार्यालय  की तस्वीर।

अमृतसर, 21 जुलाई (राजन): नगर निगम द्वारा शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 148 करोड़ रुपए के (एमडीएफ) विकास कार्यों के टेंडर लगाए हुए हैं। ई टेंडर को नगर निगम अमृतसर द्वारा अप्रैल महीने में लगाया गया था। पंजाब सरकार की ओर से नगर निगम को एमडीएफ फंड मुहैया न होने पर निगम द्वारा इस टेंडर को खोला ही नहीं गया है। टेंडर में विकास कार्य करवाने वाली कंपनियां और ठेकेदारों द्वारा भरा गया है। टेंडर न खोलने के कारण ठेकेदारों में भी रोष पाया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा टेंडर की ईएमडी के तहत ऑनलाइन भुगतान और बैंक गारंटी के रूप में दी गई है। नगर निगम को फंड न आने पर अब यह टेंडर रद्द हो सकते हैं।जिससे शहर के पांचो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाएंगे।

रंगला पंजाब 3 के भी टेंडर नहीं लग रहे

पंजाब सरकार की ओर से रंगला पंजाब योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 10-10 करोड़ रुपए के टेंडर लगाए जाते हैं। इस योजना के तहत रंगला पंजाब 3 के टेंडर के लिए सरकार की ओर से राशि जारी नहीं की जा रही है। इस योजना के तहत नगर निगम द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एस्टीमेट बनवाकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में टेंडर लगाने की मंजूरी के लिए काफी दिन पहले से भेजे हुए हैं। फंड उपलब्ध न होने पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से अभी तक रंगला पंजाब 3 के टेंडर लगाने के लिए मंजूरी नहीं मिल रही है। जिससे शहर के विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा लगाए गए टेंडरो की नगर निगम से एनओसी न जारी होने पर टेंडर होल्ड हुए

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर द्वारा शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए टेंडर जारी कर दिए गए थे। ट्रस्ट द्वारा इन टेंडरों की टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोल मंजूरी लेने के बाद अब वर्क आर्डर जारी करने हैं। ट्रस्ट द्वारा जारी किए गए विकास कार्यों की टेंडर की नगर निगम से मंजूरी न मिलने पर इस वक्त कुछ टेंडर होल्ड पड़े हैं। नगर निगम द्वारा इन विकास कार्यों की एनओसी जारी होते ही ट्रस्ट द्वारा वर्क आर्डर जारी करवा कर विकास कार्य शुरू हो सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की मंजूरी लिए बिना सड़क तोड़ने पर निगम अधिकारियों ने एल&टी कंपनी के  विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए निगम  कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट

खोदी गई सड़क की तस्वीर। अमृतसर, 18 जुलाई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते फताहपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *