
अमृतसर,21 जुलाई:पंजाब में आवारा कुत्तों के काटने से 2 बुजुर्गों की की मौत पर पंजाब ह्यूमन राइट कमिशन ने सख्त रूख अपना लिया है। कमिशन ने लुधियाना के जगराओं और अमतसर के डस्लामाबाद डलाके में हुई 2 घटनाओं पर संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों से रिपोर्ट तलब कर दी है।
कमिशन ने इस मुद्दे पर शू-मोटो लेकर कार्रवाई की है। कमिशन के सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह और जतिंदर सिंह शंटी की पीठ ने डसे मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन माना है। आयोग ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निकायों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
ह्यमन राइट कमिशन ने अपने आदेश में कहा
.
आयोग ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर और नगर परिषद जगराओं के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह मामले की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करें। इस मामले में अगली सनवाई 10 सितंबर, 2026 तय की गई है। अधिकारियों को सूनवाई की तारीख से एक सप्ताह.पहले अपनी रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी
अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में हुई घटना को मानवाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए आयोग ने डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर,अमतसर को जवाबदेह ठहराया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। डस मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर, 2026 को होगी।
सीसीटीवी में कैद अमतसर का खौफनाक मंजर
दूसरी घटना अमतसर शहर के डस्लामाबाद डलाके की ‘चौकी वाली गली’ की है। यहां 70 वर्ष के एक बुजुर्ग सड़क से गुजर रहे थे, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बुजुर्ग के शरीर पर कर्ड जगह गहरे जख्म कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहंचे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डलाज के दौरान उन्होंने.दम तोड़ दिया। यह पूरी वारदात वहां लगे एक स्थानीय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गर्ड, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने फिलहाल इस संबंध में कोर्ड औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News