Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने कपूर एवेन्यू में सीवरेज और गलियां बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन : कहा,क्षेत्र में लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध

अमृतसर, 24 अगस्त(राजन):आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के दयानंद नगर पंचायत के कपूर एवेन्यू में सीवरेज और गलियों को बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। रिंटू ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा । उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हल्के की सभी वार्ड और पंचायतो के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उसका हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का भी पूरा प्यार और सम्मान मिल रहा है। जिसके लिए सभी के आभारी हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार की सभी तरह की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों इस योजना का लाभ पहुंचा कर बसों के माध्यम रवाना किया जा रहा है। मुख्यमंत्री 10 लाख सेहत बीमा योजना के कार्ड बनवाए गए हैं। पंजाब सरकार की मावा धीया सत्कार योजना के तहत कार्ड बनवाकर लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पड़ती सभी पंचायत की ओर विशेष ध्यान देकर पहल के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे  हैं। हल्के में सड़के बनवाने का भी कार्य शुरू करवया जा रहा है। आने वाले तीन महीनो तक सड़के बनाने के कार्य लगातार जारी रहेंगे।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का पक्के तौर पर  समाधान करना और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना है। इस मौके पर सरपंच श्रीमती माला, पवन कुमार हैप्पी,मैडम  शैला, डॉ सविंदर सिंह , राजन कानोजिया , राजबीर विक्की , अवतार सिंह , निशा , जुगनू क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने  फेस 2 ट्रेनिंग से वापस आने पर 10 आईएएस अधिकारियों को दिए विभाग

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन): पंजाब सरकार ने 2024 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों के फेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *