Breaking News

दसवीं/बारहवीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक

अमृतसर, 24 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के लाइफ लॉन्ग लर्निंग विभाग की ओर से सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कोर्सों और डिप्लोमा में खाली सीटों को भरने के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार प्राथमिकता के आधार पर इन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं।

विभाग के निदेशक ने बताया कि छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्सों में सर्टिफिकेट कोर्स इन ब्यूटी कल्चर, सर्टिफिकेट कोर्स इन ड्रेस डिजाइनिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर बेसिक कॉन्सेप्ट्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन वेब डिजाइनिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन नैनी और सर्टिफिकेट कोर्स इन डाइट एंड न्यूट्रिशन शामिल हैं।

इसी तरह एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्सों में डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन ग्राफिक्स एंड वेब डिजाइनिंग, डिप्लोमा इन नैनी केयर एंड चाइल्ड डेवलपमेंट तथा डिप्लोमा इन हेल्थ एंड न्यूट्रिशन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन कोर्सों में दाखिला लेकर युवक-युवतियां विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट [www.gndu.ac.in/lifelong/default.aspx](http://www.gndu.ac.in/lifelong/default.aspx) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दाखिला फॉर्म भर सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बी एस सी ( इकोनॉमिक्स) में चमके डी ए वी के होनहार

स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता अमृतसर, 16 सितंबर:डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *