
अमृतसर, 27 अगस्त:पंजाब सरकार की ओर से मिशन क्लीन के फेज-दो की शुरुआत 29 अगस्त से की जाएगी। 10 दिन तक चलने वाले इस विशेष सफाई अभियान में सभी विधायक, नगर निगम /नगर निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी और एनजीओ शामिल होंगे। यह जानकारी पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री हरजोत
सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान में बड़ी बात है कि लोग हमें गंदगी की फोटो एप के माध्यम से भेज पांएगे। जिसकेबाद हम उस एरिया की सफाई कर उन्हें सूचित करेंगे। उन्होंने लोगों से भी मुहिम का हिस्सेदार बनने की अपील की है।
बैंस ने बताया कि अभियान के दौरान उन जगहों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं। ऐसे स्थानों को गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) कहा जाता है। इन जगहों पर विशेष रूप से डीप क्लीनिंग करवाई जाएगी।
मंत्री ने कहा कि अभियान में सभी डिप्टी कमिश्नर , नगर निगम कमिश्नर, कार्यकारी अधिकारी (ईओ) और विधायक शामिल होंगे। ये सभी फील्ड में जाकर सफाई
व्यवस्था का जायजा लेंगे और अभियान को प्रभावी तरीके से लागू करवाएंगे।
बैंस ने कहा कि आम लोग भी इस अभियान में शामिल हो सकते हैं। पंजाब सरकार के एम-सेवा ऐप के माध्यम से लोग गंदगी या कूड़े वाले स्थान की फोटो भेज सकेंगे। शिकायत मिलने के बाद उसकी आईडी जनरेट की जाएगी और संबंधित व्यक्ति को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उस स्थान की सफाई करवाई जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News