Breaking News

न्यू गार्डन कॉलोनी की सड़कों पर प्रीमिक्स डालकर करवाई गई रीकारपेटिंग: विकास की रफ्तार लगातार जारी रहेगी: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर, 28 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी के अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत न्यू गार्डन कॉलोनी की सभी सड़कों पर प्रीमिक्स डलवाकर रीकारपेटिंग का कार्य करवाया। इससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से खराब सड़कों के कारण आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और इलाके के बुनियादी ढांचे में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके का सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूरे हल्के में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं और विकास की यह रफ्तार लगातार जारी रहेगी।

रिंटू ने कहा कि न्यू गार्डन कॉलोनी के निवासियों को लंबे समय से सड़कों की खराब स्थिति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब कॉलोनी की सभी सड़कों पर अच्छी गुणवत्ता का प्रीमिक्स डालकर रीकारपेटिंग करवा दी गई है। इससे जहां लोगों का रोजाना आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, वहीं इलाके की सूरत भी और निखरेगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बुनियादी समस्याओं का योजनाबद्ध तरीके से स्थायी समाधान किया जा रहा है। सड़कों की रीकारपेटिंग करवाने से पहले इलाके की सीवरेज व्यवस्था को भी दुरुस्त करवाया गया, ताकि भविष्य में नई बनी सड़कों को दोबारा खोदने की जरूरत न पड़े और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि वह लगातार हल्के के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाया जा रहा है। अमृतसर नॉर्थ के हर वार्ड, हर गली, हर मोहल्ले और प्रत्येक पंचायत में बेहतर सड़कें तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मिल रहे सहयोग और विश्वास के लिए दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इसी सहयोग से अमृतसर नॉर्थ की तरक्की और बदलती तस्वीर का यह सफर उसी गति और प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

न्यू गार्डन कॉलोनी के निवासियों ने भी सड़कों की रीकारपेटिंग करवाकर उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए करमजीत सिंह रिंटू का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की ब्लॉक प्रेसिडेंट प्रियंका अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पवन भाटिया, रजत गोयल, गिन्नी भाटिया, संयम गोयल, डॉ. जोगिंदर सिंह, अजय पाल बोपाराय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगमो के 5 एमटीपी तरक्की पाकर बने एसटीपी: तीन एमटीपी की तरक्की फिलहाल पेंडिंग

अमृतसर, 25 अगस्त (राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के सैक्ट्री द्वारा आदेश जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *