Breaking News

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने गिलवाली गेट में नवनिर्मित लाइब्रेरी का किया उद्घाटन:64 लाख रुपये की लागत से तैयार लाइब्रेरी क्षेत्रवासियों को समर्पित

अमृतसर, 29 अगस्त(राजन): विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिणी के अंतर्गत आते गिलवाली गेट क्षेत्र में आज विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर द्वारा नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। यह लाइब्रेरी लगभग 64 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर  दलविंदरजीत सिंह भी उपस्थित थे।

लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इस लाइब्रेरी का नाम बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लाइब्रेरियों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरियां एक शिक्षित, जागरूक और सभ्य समाज की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस लाइब्रेरी से क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि इस लाइब्रेरी की पूरी देखभाल जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लाइब्रेरी में 10 कंप्यूटर भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन अध्ययन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव  सैमसन मसीह, पार्षद रितु गिल, विधायक डॉ. निज्जर के ओएसडी मनप्रीत सिंह, बंटी पहलवान के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

महा – हड़ताल में नगर निगम की यूनियनो द्वारा किया गया रोष प्रदर्शन, सभी निगम ऑफिस रहे बंद

अमृतसर, 27 अगस्त (राजन): नगर निगम की यूनियनो द्वारा  पंजाब में महा- हड़ताल के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *