
अमृतसर, 29 अगस्त(राजन):पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पूरे पंजाब में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी
में अमृतसर शहर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम की ओर से सफाई मुहिम शुरू की गई । यह अभियान टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र से शुरू किया गया। इसका उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, सेनिटेशन विभाग के अधिकारी, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर खुद सफाई करते हुए इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वॉल्ड सिटी शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने कूड़े के डंप की सफाई की गई और गंदगी को हटाया गया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि अमृतसर शहर में जहां-जहां कूड़े के छोटे-छोटे डंप बने हुए हैं, उन्हें साफ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और सफाई अभियान में नगर निगम का सहयोग करें। नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां आने पर ही उनको कूड़ा दे। उन्होंने विशेषकर रेहड़िया लगाने वालों को अपील की कि अपने आसपास सफाई रखें। इस अवसर पर विशाल गिल, मोनिका भट्टी, रितू महाजन, राजू भाटिया, दीपक बग्गा, रोहित पहलवान, चिराग मेहरा, संदीप सिंह और आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News