Breaking News

खेलां वतन पंजाब दियां-2026 सीजन-4 के लिए क्यू.आर. कोड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): पंजाब सरकार और खेल विभाग, पंजाब द्वारा खेलां वतन पंजाब दियां-2026 सीजन-4 के तहत ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) पलवी मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ी क्यू.आर. कोड स्कैन करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी खेल विभाग, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट sports.punjab.gov.in पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों और युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों का सामूहिक छुट्टी का ऐलान: 2 दिन मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगे, बोले- सीएम को उनके गांव सतोज भेजेंगे

अमृतसर,30 अगस्त:पंजाब के हड़ताली कर्मचारियों की रविवार को लुधियाना में बैठक हुई। इसमें फैसला लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *