Breaking News

डेंगू जागरूकता अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में एंटी-लार्वा गतिविधियां, स्प्रे, फॉगिंग एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित

अमृतसर, 3 सितंबर (राजन): स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज डेंगू जागरूकता अभियान के तहत शहर भर के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में एंटी-लार्वा गतिविधियां, स्प्रे एवं फॉगिंग करवाई गई तथा विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि बरसात के मौसम में विभिन्न स्थानों पर पानी का एकत्र होना स्वाभाविक है, लेकिन जहां पानी लंबे समय तक खड़ा रहता है, वहां मच्छरों की पैदावार तेजी से होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह मच्छरों की पैदावार को रोकने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करे तथा “हर शुक्रवार, डेंगू पर वार” अभियान में अपना योगदान दे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक शुक्रवार अपने घरों में कूलरों, फ्रिज की ट्रे, गमलों, पानी की टंकियों, छतों पर पड़े बेकार सामान तथा अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों की पैदावार को रोकना है। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगों को पूरी बांहों वाले कपड़े पहनने तथा मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का उपयोग करने की भी सलाह दी।

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टियां तथा नाक, मुंह या मसूड़ों से खून आना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर निःशुल्क जांच एवं उपचार करवाएं।

इससे पहले जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह द्वारा विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा पोस्टर एवं पैंफलेट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर सहायक मलेरिया अधिकारी बलजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, दलवीर सिंह, जसपाल सिंह, एस.आई. सुखदेव सिंह, हरविंदर सिंह, आई.सी. हरमीत सिंह, मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर कुलदीप सिंह, रणजोध सिंह, बिक्रमजीत सिंह, मलकीत सिंह, अमनदीप सिंह एवं दिलजीत सिंह सहित फील्ड वर्कर एवं ब्रीडिंग चेकर उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार DA मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा-₹14191 करोड़ देना संभव नहीं, केंद्र सेज्यादा सैलरी दे रहे

अमृतसर, 2 सितंबर:पंजाब सरकार ने मुलाजिमों को DA जारी करने के लिए हाथ खड़े कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *