Breaking News

पंजाब के विकास, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बीजेपी की सर्वोच्च प्राथमिकता: डॉ. पुनिया

अमृतसर, 2 सितंबर (राजन):भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद व भाजपा पंजाब तथा हरियाणा के प्रभारी डॉ. संतोष पुनिया अपने पंजाब प्रवास के अंतिम चरण में आज गुरुनगरी अमृतसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचें, जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पुष्पवर्षा व जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत किया। डॉ. पुनिया ने भाजपा कार्यालय में शहीद हरबंस लाल खन्ना को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत वह भाजपा लीडरशिप के साथ श्री दुर्ग्याणा तीर्थ, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब व केन्द्रीय वाल्मीकि मंदिर में नतमस्तक हुए।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, राकेश गिल, बख्शी राम अरोड़ा, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, आनंद शर्मा, कंवर जगदीप सिंह, जिला महासचिव मनीष शर्मा, भाजपा दिहाती-1 जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला आदि उपस्थित थे।

डॉ. सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल या किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीटों पर अपने दम और सांगठनिक क्षमता पर लड़ेगी। उन्होंने पंजाब में फैलते नशे और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चिंता जताई और कहा कि पार्टी जनता को नशे की समस्या और नारको-टेररिज्म से मुक्त कराने के लिए एक डेडिकेटेड व फूलप्रूफ एक्शन प्लान तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पुराने अनुभवी नेताओं और नए कार्यकर्ताओं के सामंजस्य के साथ हर निष्ठावान कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान व जिम्मेदारी दी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

SIR-2026 के तहत 6 सितंबर को जिले के सभी 2,240 मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर  दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 1 सितंबर(राजन): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *