Breaking News

दरबार साहिब में युवक ने की बेअदबी : सीसीटीवी से पकड़ा गया

घटना की जानकारी देते हुए एसीपी सुरेंद्र सिंह।

अमृतसर, 3 सितंबर : श्री दरबार साहिब में गुरुवार को एक युवक ने  बेअदबी की। आरोपी ने गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए । इसके बाद फाड़े गए अंगों को एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिया। मामले की जानकारी मिलने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने थाना कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।

एसीपी सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप सिंह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचा था। इसी दौरान उसने गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए। जिस महिला की चुन्नी के पल्लू से अंग बांधे गए,.वह भी शहीद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है।महिला परिवार के साथ माथा टेकने पहुंची थी।

सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हुई

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। श्री दरबार साहिब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह की पहचान की और उसे ट्रेस कर गिरफ्तार  कर लिया। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने यह कृत्य किन परिस्थितियों में किया। आरोपी के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में तस्कर के घर को तोड़ा गया: ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम में कार्रवाई

अमृतसर, 29 अगस्त:अमृतसर में पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *