
अमृतसर, 3 सितंबर(राजन): आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज कर्मजीत सिंह और रिंटू ने वार्ड नंबर 8 के क्षेत्र आकाश एवेन्यू फतेहगढ़ चूड़ियां रोड में प्रीमिक्स से सड़के बनवाने और वार्ड नंबर 61 के विजय नगर क्षेत्र में नया ट्यूबवेल शुरू करवाने के विकास कार्यों के उद्घाटन किए। रिंटू ने कहा कि आकाश एवेन्यू में सड़के खराब होने के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अब इस सड़क को बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है।प्रीमिक्स से सड़के तैयार होने पर लोगों को राहत मिलेगी।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद बलविंदर सिंह गिल, हरदयाल सिंह सैनी, अजय त्रेहन , यादविंदर सिंह छीना , फूल चंद , बी एस अरोड़ा , सुखपाल सिंह गिल क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हलके के लोगों की समस्याओं को दूर करना और क्षेत्र का विकास करवाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 61 के क्षेत्र विजय नगर के लोगों को पीने के पानी की समस्या आ रही थी। अब इसका पक्का हल निकाल दिया गया है। नया ट्यूबवेल शुरू करवा कर लोगों के घरों तक पीने के योग्य पानी पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास और हर तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर रजनीश कुमार , पवन प्रीत सिंह , अरुण महाजन , सुमित गुप्ता , रीतू शर्मा शकुंतला देवी , राम प्रकाश और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News