Breaking News

पंजाब में 85 हजार मुलाजिमों को 60% डी ए मिलेगा : मंत्री अरोड़ा बोले- सीएम के साइन बाकी

जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा। 

अमृतसर,4 सितंबर :पंजाब में 85 हजार कर्मचारियों को 60 फीसदी डी ए मिलेगा। शुक्रवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नए भर्ती मुलाजिमों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। पंजाब में लंबे समय से दो पे-स्केल चलते रहे हैं, जिस वजह से विवाद बना रहता है। उन्होंने कहा कि एक पंजाब का बेसिक पे स्केल है, जो केंद्र के पे-स्केल से 30 से 70 प्रतिशत अधिक है। जब इसमें डीए जुड़ जाता है तो यह केंद्रीय पे-स्केल से और अधिक हो जाता है। वर्तमान में डीए 42 प्रतिशत है।मंत्री ने कहा कि 17 जुलाई 2020 को कांग्रेस सरकार ने फैसला लिया था कि इसके बाद जो भी नए मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे, उन्हें पंजाब के पे-स्केल के बजाय केंद्र सरकार के पे-स्केल पर रखा जाएगा।

अमन अरोड़ा ने कहा,हमारी सरकार ने 71 हजार मुलाजिमों को नौकरी दी है। कुल मिलाकर करीब 85 हजार मुलाजिमों को नौकरियां मिली हैं। ये सभी केंद्रीय बेसिक पे-स्केल पर हैं। उन्होंने कहा कि अब इन मुलाजिमों को पंजाब सरकार के मौजूदा 42 प्रतिशत डीए के बजाय केंद्र सरकार की तर्ज पर 60 प्रतिशत डीए दिया जाएगा। कैबिनेट कमेटी यह फैसला.सीएम साहब को भेजने जा रही है। अब सीएम इस पर फैसला लेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डेंगू जागरूकता अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में एंटी-लार्वा गतिविधियां, स्प्रे, फॉगिंग एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित

अमृतसर, 3 सितंबर (राजन): स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज डेंगू जागरूकता अभियान के तहत शहर भर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *