Breaking News

नगर निगम अमृतसर द्वारा करोड़ों की जमीन पर बनी दुकान को सील करना विवादों के घेरे में ?

जगह को सील करते हुए निगम अधिकारी।

अमृतसर, 3 सितंबर  (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा करोड़ों की जमीन पर बनी एक दुकान को सील करना विवादों के घेरे में है ? नगर निगम अमृतसर द्वारा जारी किए गए सरकारी प्रेस नोट में  कहां गया है कि  नगर निगम के एस्टेट विभाग ने आज कंपनी बाग के सामने स्थित लगभग 1,000 वर्ग गज की विवादित कीमती जमीन पर बनाई गई एक नई दुकान को सील कर दिया। प्रेस नोट में कहा गया है कि यह  सीलिंग की कार्रवाई सेक्रेटरी-सह-एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया की सीधी देखरेख में हुई, जिसमें टीम सदस्य इंस्पेक्टर प्रीति चौहान, इंस्पेक्टर अमन कुमार, प्रणव बब्बा और मेहता शामिल थे।

“अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” द्वारा जब इसकी जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि पिछले कई दिनों से नॉर्थ जोन के इस क्षेत्र का एस्टेट अफ़सर नगर निगम कमिश्नर द्वारा सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्र जीत सिंह को नियुक्त कर दिया गया है। इस दुकान को सील करने के बारे में इस क्षेत्र के एस्टेट अफसर को कोई जानकारी नहीं है ? नगर निगम सचिव सुशांत भाटिया की देखरेख में आज देर शाम 5:00 बजे के बाद कैसे यह जगह सील कर दी गई। नगर निगम के सरकारी प्रेस नोट में जारी की गई तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि एक छोटे से शटर को सील किया गया है और आसपास की सभी दुकानें खुली है। उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं है।नगर निगम अमृतसर के गलियारे में इस जगह को लेकर पिछले कई दिनों से बड़ी-बड़ी बातें सामने आ रही है। जब इन बड़ी-बड़ी बातों की उच्च स्तरीय जांच होगी, तो बड़े-बड़े अधिकारियों और कुछ राजनीतिक लोगो पर भी कार्रवाई हो सकती है।

आसपास की खुली दुकानो तस्वीर।

मिली जानकारी के अनुसार किसी जमाने में यहां पर सुआ हुआ करता था। फिर यहां पर सुआ भर दिया गया। यह भी पता चला है कि यहां पर कुछ जगह बक्का बोर्ड की है और कुछ जगह की अभी तक जांच की जानी है। इस जगह के पीछे किसी द्वारा जगह खरीदी गई है। उस जगह का नक्शा मंजूर नहीं हो सकता। उस जगह के सामने ओपन स्पेस की जरूरत है। जब इस बारे में जानकारी अधिकारियों, राजनीतिक लोग और अन्य लोगों को मिली तो इस पर करवाईया करने की होड़ लग गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने स्माइल एन्क्लेव में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :कहा, विकास की यह रफ़्तार जारी रहेगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू। अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *