
अमृतसर,4 सितंबर:अभिषेक शर्मा के बर्थडे पर उनके मेंटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अभिषेक से युवराज कहते हैं कि ‘बोलो, मैं पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा।’ इसके बाद अभिषेक कान पकड़कर ऐसा ही कहते हुए उठक-बैठक लगाते हैं। अभिषेक आज 4 सितंबर को 26 साल के हो गए। उन्होंने अब तक भारत के लिए 56 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 2 शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से 1629 रन बनाए हैं।
युवराज ने लिखा- आप अपनी गलतियों से सीखते हैं

युवराज सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘सर अभिषेक, आपका जन्मदिन है। कितना शुभ दिन है! आप जिस इंसान के रूप में बदले हैं, उससे मुझे प्यार है।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘आप अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखते हैं और एक बेहतरीन लीडर हैं। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और हर बार ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं। आपको ढेर सारे रनों और शतकों की शुभकामनाएं।’
युवी की मेंटरशिप में बने नंबर – 1 टी-20 बल्लेबाज

अभिषेक को इंटरनेशनल क्रिकेट के शिखर तक पहुंचाने में युवराज सिंह की बड़ी भूमिका रही है। युवी की गाइडेंस में ट्रेनिंग करने के बाद ही अभिषेक ने भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाई। युवराज की मदद से अभिषेक दुनिया के नंबर – 1 टी-20 बल्लेबाज भी बने। फिलहाल वे ICC टी-20 रैंकिंग में 819 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वीडियो में दोनों के बीच का गुरु-शिष्य वाला यह खास बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News