Breaking News

आई जी भुल्लर से मिले सांसद औजला: बोले,नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले अटारी सरपंच पर हमला करने वालों पर कार्रवाई करो

अमृतसर, 4 सितंबर (राजन):नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले अटारी के सरपंच हरप्रीत सिंह हैप्पी और कांग्रेस कार्यकर्ता सनी सिंह पर हमले का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ गया है। सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार को सरपंच हैप्पी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिले।

औजला ने आईजी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को सुरक्षा देने की मांग की। सांसद ने आरोप लगाया कि नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने और पुलिस को जानकारी देने वाले लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है।

औजला ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से एसएसपी और संबंधित पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करेंगे।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि सरपंच हैप्पी और उनके साथी नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते रहे हैं। इसके कारण कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

औजला ने आरोप लगाया कि एक बड़ी नशे की खेप पकड़े जाने के बाद सरपंच और उनके साथियों पर हमला करवाया गया। उन्होंने दावा किया कि मामले से जुड़े कुछ लोगों के पास कथित ऑडियो और वीडियो भी हैं, जिनमें हमला करने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ितों के घरों में कथित तोड़फोड़ और हमले हुए, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाया जा रहा है।

सांसद औजला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं, सरपंच हैप्पी ने भी पुलिस और नशा तस्करों के बीच कथित मिलीभगत का आरोप लगाया।

औजला ने कहा कि यदि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को ही धमकियों, हमलों और दबाव का सामना करना पड़ेगा तो सरकार की नशा विरोधी मुहिम पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डेंगू जागरूकता अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में एंटी-लार्वा गतिविधियां, स्प्रे, फॉगिंग एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित

अमृतसर, 3 सितंबर (राजन): स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज डेंगू जागरूकता अभियान के तहत शहर भर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *