
अमृतसर, 8 सितंबर: सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम के साथ महिला दुकानदार की तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला दुकानदार एडीसीपी ट्रैफिक से भिड़ गई। महिला ने एडीसीपी अमनदीप कौर से कहा- “तू कुर्सी के कारण बोलती है।” वहीं, एडीसीपी ने जवाब देते हुए कहा,”तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी।” घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना मंगलवार को छेहरटा मेन बाजार में दोपहर बाद 3 बजे हुई। यहां फुटपाथ और सड़क पर सामान रखा गया था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के परेशान हो रही थी।इसी सामान को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों की ओर से दुकानदार को सड़क और फुटपाथ खाली करने के लिए कहा गया। इसी दौरान दुकानदार और अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू
हो गई।

दुकानदार ने कहा- बिना रसीद फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे
वीडियो में निगम अधिकारी जब आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान के बाहर रखा फ्रिज उठाने लगते हैं, तो दुकानदार आनंद और उसकी महिला वर्कर फ्रिज को पकड़कर सड़कnपर खड़ी हो गए। दोनों ने कहा कि रसीद दिए बिना वे फ्रिज को नहीं ले जाने देंगे।
एडीसीपी बोलीं- सड़क पर सामान लगाने की पास पावर है
महिला ने कहा कि फ्रिज की करीब 20 हजार रुपए कीमत है। अगर निगम इसे लेकर जाना चाहता है तो इसकी रसीद दी जाए। इस पर एडी सीपी अमन दीप कौर ने उनसे सवाल किया कि रसीद मांग रहे हो, लेकिन क्या सड़क पर सामान लगाने की आपके पास पावर है।
अधिकारी और महिला में हुई बहस
इसी दौरान जब निगम की टीम सामान को कब्जे में लेने लगी तो महिला ने खींचकर सामान वापस लिया। इसके बाद वह लगातार निगम अधिकारियों से कहती रही कि अगर सामान लेकर जाना है तो रसीद दो, वरना वह इसे नहीं जाने देगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता जाता है।एडीसीपी और महिला के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। वीडियो में महिला एडीसीपी से कहती हुई सुनाई देती है,मैडम, तू अपनी कुर्सी के कारण बोलती है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News